बहराइच: सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल में सिंचाई बंधु की बैठक संपन्न बन्द नलकूपों को जल्द दुरुस्त कराने के दिए गए निर्देश
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत कल्पीपारा स्थित सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स फील्ड हॉस्टल में सिंचाई बंधु की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राघवेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु जनपद बहराइच ने की। इस बैठक में पूर्व सांसद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान बंद नलकूपों को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।