बहराइच: जयरामपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को मारी ठोकर, ई रिक्शा चालक की हुई मौत
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को ठोकर मार दी। इस हादसे में राजेश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी खैरहनपुरवा थाना मोतीपुर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा गया। पुलिस जांच में जुट गई।