*प्रेस विज्ञप्ति*
*पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल 26 अगस्त तक बढ़ाई गई, 25 अगस्त को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन*
*पालिका व फायर कर्मचारियों ने शहर में निकाला रोष प्रदर्शन,हड़ताल लगातार 19वें दिन भी जारी*
*यमुनानगर 24 अगस्त।नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के अह्वान पर लगातार 19वें दिन पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही कर्मचारियों ने नगर निगम प्रागण में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 19वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगर पालिका शाखा प्रधान पपला व अग्निशमन जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने कि व संचालन पालिका शाखा सचिव सुभाष व अग्निशमन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया।उन्होंने बताया कि सरकार वादा खिलाफी के विरोध में पालिका व फायर कर्मचारियों ने नगर निगम से रेलवे स्टेशन व पुरानी सब्जी मंडी से जिंदल पार्क खालसा कॉलेज होते हुए नगर निगम तक सड़कों पर प्रदर्शन किया व जनता के बीच मे हैंड बिल बाँटकर सरकार की कर्मचारी जन विरोधी नीतियों की पोल खोलने का काम किया। सरकार नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय कर्मचारियों के ऊपर पुलसिया दमन करके आंदोलन को कूचलना चाहती है जिसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि सरकार ने इस पुलिसिया दमन को बंद नहीं किया तो पालिका व फायर कर्मचारी इस आंदोलन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे हम बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे जब तक सरकार मानी गई मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।*
*धरने पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे,नगर पालिका जिला प्रधान प्रवेश परोचा,रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान जोत सिंह,सचिव सोमनाथ, ब्लॉक प्रधान अशोक वर्मा, सचिव जरनैल सिंह चिनालिया, किसान सभा के वरिष्ठ उपप्रधान राजवीर पिंडोरा ने संबोधित करते हुए बनाया की सरकार 13 मई के समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है सरकार की करनी और कथनी में अंतर है 13 मई को सरकार ने पालिका व फायर कर्मचारियों को पक्का करने, सफाई सीवरमैन की पक्की भर्ती करने,ठेका प्रथा खत्म करने, शहीद फायर कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए आर्थिक मुआवजा देने,परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, फायर व सफाई कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने व फायर कर्मचारियों के साथ भविष्य में घटना घटने पर नियमित पॉलिसी बनाने सहित 17 मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन आज तक भी सरकार ने एक भी पत्र जारी नहीं किया जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है यदि सरकार में जल्द कर्मचारियों की मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए।तो इस आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा*
*कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नगर पालिका व फायर की राज्य कमेटी ने बैठक कर हड़ताल को दो दिन बढाकर 26 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है 25 अगस्त को नगर पालिका व फायर कर्मचारी रादौर विधायक कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप मांग करेंगे कि आने वाले विधानसभा सत्र में नगर पालिका व फायर कर्मचारियों की मानी गई मांगों का समर्थन करते हुए लागू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मानी गई मांगों के पत्र 26 अगस्त तक जारी नहीं किए तो संघ इस हड़ताल को अनिश्चितकाल हड़ताल में बदलने पर मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। मोके पर नगरपालिका से संजीत कुमार, संजय, रमन,अनीता,कांता, जीतो,फायर से ललित कुमार, तेजिंदर सिंह, विक्रम सिंह,विक्की वालिया, विनोद कुमार सहित पालिका व फायर कर्मचारी मौजूद रहे।*