पत्रकार से मारपीट के विरोध में कुरुक्षेत्र में जुटे जिलेभर के पत्रकार
कवरेज के दौरान SHO समेत पुलिसकर्मियों पर मारपीट और बदसलुकी के आरोप
कुरुक्षेत्र में पत्रकार से कथित मारपीट और बदसलुकी के विरोध में जिलेभर के पत्रकार एकजुट हो गए हैं। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि कवरेज के दौरान SHO समेत पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया।
पत्रकारों ने मामले में SHO को सस्पेंड करने और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच करवाने की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मामले को लेकर पत्रकारों में रोष है। सोमवार को पत्रकार एसपी कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक धरना देंगे और अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रखेंगे।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है