रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत अंतर्गत सिंधी बुजुर्ग तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत
रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत अंतर्गत सिंधी बुजुर्ग तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पोगर गांव निवासी सुदामा प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद छठ घाट पर प्रशासन की ओर से की गई सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सोमवार रात्रि 10 बजे पंचायत के मुखिया ने अंचलाधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।