पूर्व नक्सल प्रभावित माहला में पहली बार पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की हुई सोनोग्राफी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम माहला में आयोजित सेवा सेतु मेगा स्वास्थ्य शिविर में 1,673 लोगों का ओपीडी पंजीयन किया गया। सोनोग्राफी, एक्स-रे, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, जांच, उपचार एवं दवा वितरण जैसी सुविधाएं ग्रामीणों को गांव में ही उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 60 महिलाओं की सोनोग्राफी की गई।
सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी ने शिविर का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की विशेष पहल से पूर्व में नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे इस सुदूर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई।
1.6k views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 11, 2026