किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी पर प्रशासन की नजर!
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने चारामा तहसील के लखनपुरी, चारामा एवं हल्बा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं और धान की नमी जांच, बारदाने की उपलब्धता, तौल व्यवस्था एवं CCTV निगरानी का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
#धान_खरीदी #Kanker #किसान_हित #Chhattisgarh