सिंगरौली: हिंडालको गेट नंबर 4 मुख्य सड़क मार्ग के किनारे बने कुएं में गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
बरगवां थाना क्षेत्र के हिंडालको गेट नंबर 4 के समीप मुख्य सड़क मार्ग के किनारे बने कुएं में बच्चे की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सनी नामदेव पिता अनिल कुमार नामदेव उम्र 12 वर्ष कुएं के समीप खेल रहा था इस दौरान उसका पर फैसला और वह गहरे पानी में जाने से डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया। और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान परिजनों ने हिंडालको कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।