सिंगरौली: नौगढ़ गायत्री स्कूल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से हुई टक्कर, मासूम बालिका समेत चार लोग घायल
कोतवाली बैढन के समीपस्थ नौगढ़ गायत्री स्कूल के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें मां-बेटी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना गुरुवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है।सभी घायलों का बैढन के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज जारी है।