सिंगरौली: माडा इको एडवेंचर पार्क के समीप जंगल में एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला एक व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस
शुक्रवार को माडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इको एडवेंचर पार्क के समीप जंगल में एक पेड़ पर एक व्यक्ति का रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिलने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक श्याम लाल यादव उम्र 38 वर्ष का माडा इको एडवेंचर पार्क के समीप जंगल मे एक पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर माडा पुलिस ने डॉग एवं एफएसएल की टीम बुलाकर बारीकी से जाँच कराई जा रही है ।