सिंगरौली: 14 वर्षों से फरार इनामी स्थाई वारंटी को मोरवा पुलिस ने बहरी क्षेत्र से किया गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज था मारपीट का केस
एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार की टीम ने आरोपी को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर वर्ष 2010 में मारपीट के मामले में अपराध दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को बहरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।