सिंगरौली: दोस्तों एवं भाई के साथ नदी में नहाने गया किशोर तेज बहाव में बहा, पुलिस एवं एसडीआरएफ कर रही तलाश, मुड़पेली लालमाटी गांव के सोन नदी की घटना
चितरंगी थाना क्षेत्र के मुड़पेली लालमाटी गांव में दोस्तों एवं भाई के साथ नदी में नहाने गया किशोर तेज बहाव में बह गया, हालांकि 24 घंटा बीत जाने के बाद भी नदी में डूबे किशोर की पतासाजी अब तक नहीं की जा सकी है, फिलहाल एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची है और दूसरे दिन भी रेस्क्यू कर रही है बावजूद अब तक किशोर के शव को बरामद नहीं किया जा सका है।फ़िलहाल दूसरे दिन शुक्रवार को भी एसडीआरएफ के गोताखोरों एवं पुलिस की टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है।