सिंगरौली: रेत माफिया के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, थाना तिराहा से रेत परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली किया जप्त
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले रंग का स्वराज कंपनी का बिना नंबरी ट्रैक्टर जो अवैध तरीके से अवैध खनिज रेत की चोरी कर बिक्रय हेतु परिवहन कर रहा है, सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रैक्टर को थाना तिराहा से आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर जप्त कर वाहन चालक के विरूद्ध खान एवं खनिज अधि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।