शाजापुर: विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान ने आदित्य नगर में स्वच्छता अभियान चलाया
शाजापुर। विप्र नारी शक्ति सेवा संस्थान ने शनिवार को शाम 5: बजे आदित्य नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान संस्थान की सदस्यों ने क्षेत्र में झाडू लगाकर रहवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर चेतना शर्मा, ममता पाठक, रेखा जोशी, हंसेश्वरी शर्मा, रीता शर्मा, सुनीता शर्मा, रेखा बिरथरे, मीनाक्षी शर्मा, अंजलि शर्मा सहित संस्थान की महिलाएं उपस्थित रहीं।