शाजापुर: शाजापुर के नई सड़क क्षेत्र में बिजली गुल, पोस्ट ऑफिस और बैंकों में कामकाज प्रभावित
दीपावली जैसे त्यौहार में भी शहर में बिजली की आंख मिचोली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शनिवार को भी सुबह 11 बजे नई सड़क इलाके में घंटों तक बिजली गुल रही। दीपावली पर्व के चलते पोस्ट आफिस इलाके की बैंकों में लेन देन का कार्य प्रभावित हुआ। दोनों स्थानों पर लेन देन का आज आखिरी दिन था। ऐसे में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।