दतिया: कस्बा उनाव में बालाजी के आंगन में भक्तों ने भगवान संग खेली होली, उड़ा जमकर रंग गुलाल
Datia, Datia | Mar 8, 2026 प्रसिद्ध उनाव स्थित बालाजी सूर्य मंदिर में रविवार को रंग पंचमी का पर्व पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे वातावरण में रंग, गुलाल और फाग गीतों की गूंज सुनाई देने लगी। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान भास्कर को पलाश के पत्तो के रंग से की गई।