कुलपहाड़: द्वासी गांव में धूमधाम से जलविहार शोभायात्रा निकाली गई
कुलपहाड़ तहसील के द्वासी गांव में मंगलवार को पारंपरिक जलविहार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्तियों को विमान के सिंहासन पर विराजमान कर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। जलविहार मेले का आयोजन गांव में प्रत्येक वर्ष किया जाता है।