बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल (शहीद देवीपद चौधरी हाईस्कूल) के पास बनी पानी टंकी अब ऐतिहासिक धरोहर है। इसे पटना की पहली पानी टंकी माना जाता है, जिससे शहर में जलापूर्ति होती थी। इसकी ऊंचाई 130 फीट और चौड़ाई 7 फीट है। गुंबद, बालकनी, खिड़की और नक्काशीदार पत्थरों के कारण यह निर्माण किसी किले के विजय स्तंभ की तरह लगता है। इसकी बनावट इतनी खूबसूरत है कि किसी कोने से यह पानी टंकी नही लगती। लेकिन हकीकत यही है कि यह पानी टंकी है। ऊपर जो गुंबद दिखायी पड़ता है उसके नीचे पानी स्टोर करने के लिए लोहे की जाली वाला एक पीपा था। इस पीपा में एक लाख गैलन पानी जमा करने की क्षमता थी। इसका निर्माण 1915 से 1918 के बीच हुआ था। यह पानी टंकी वास्तुकला का अनूठा नमूना तो है ही इसका फ्लोटिंग इंडिकेटर, ब्रिटिश इंजीनियरिंग का बेमिसाल प्रमाण था।
#Patna #Bihar #MillerSchool #WaterTower #HistoricLandmark Heritage BritishEra
Korba, Korba | Jul 17, 2026