गौतमबुद्ध नगर में करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदे गए बिल्डर फ्लैट अब लोगों के लिए सुरक्षा का भरोसा नहीं, बल्कि चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के बाद अब नोएडा की एक और हाईराइज सोसायटी में छत का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के एक फ्लैट में बेडरूम की छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही कमरे में मौजूद व्यक्ति वहां से बाहर निकल गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी के टावर C-2 के फ्लैट नंबर-1814 में हुई। जानकारी के मुताबिक, फ्लैट के बेडरूम की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ, उससे कुछ मिनट पहले ही कमरे में मौजूद व्यक्ति बिस्तर से उठकर बाहर गया था। यदि वह वहीं मौजूद होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। फ्लैट के मालिक राकेश खोकर हैं, जिन्होंने फ्लैट किराये पर दिया हुआ है।
#Noi
Korba, Korba | Jul 17, 2026