बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों ने कई सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखा लेकिन अब जब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो अपनी लव-स्टोरी से जुड़े मजेदार किस्से शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपल ने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके रिश्ते की भनक काफी पहले ही लग गई थी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पहली मुलाकात, रिश्ते और डेटिंग के शुरुआती दिनों से जुड़े कई किस्से शेयर किए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सलमान खान उनके रिश्ते की शुरुआत से ही इस कहानी का हिस्सा रहे हैं क्योंकि दोनों की मुलाकात सलमान की एक पार्टी में हुई थी।
जहीर इकबाल ने शो में बताया, 'सलमान खान को हमारे बताने से पहले ही मेरे और सोनाक्षी के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। वह समझ
Korba, Korba | Jul 17, 2026