कोंडागांव: जनजाति सुरक्षा मंच ने धर्मांतरण पर तत्काल रोक लगाने कोंडागांव नगर में रैली निकालकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव जिला मुख्यालय के चौपाटी मैदान में आज जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। उनका कहना है कि कोंडागांव जिले के गांव-गांव में जाकर बाहर से आए हुए व्यक्तियों के द्वारा भोली भाली आदिवासियों को धर्मांतरित करने का कार्य किया जा रहा है। उनकी मांग है कि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हांकित कर जिला प्रशासन उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।