सागर नगर: महाशिवरात्रि पर ज़िले में कानून और यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जिले में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगरों और गाँवों में निकलने वाली शिव बारात एवं अन्य धार्मिक जुलूसों के दौरान कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर संदीप जी आर ने सोमवार दोपहर 3 बजे जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आयोजन के पहले आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है