सागर नगर: मोतीनगर थाने में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निवारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन, सीएसपी ने शिकायतों का निराकरण कराया
मोती नगर थाना परिसर में भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन सोमवार सुबह 10:30 से किया गया। शिविर मे बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता पहुंचे जहां सीएसपी ललित कश्यप और थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को सुना और यथायोग्य निराकरण कराया। दोपहर 1:00 बजे तक लगभग 25 से 30 शिकायतों का निराकरण किया गया है।