सागर नगर: मारपीट मामले में राजीनामा दबाव, पति-देवर जान से मारने की धमकी, महिला ने एसपी से की शिकायत
कोतवाली थाना अंतर्गत भीतर बाजार निवासी नेहा साहू अपने परिजनों के साथ सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है कि उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपियो द्वारा मामले में राजीनामा करने का दबाव डाल रहे हैं और राजीनामा न करने पर पति और देवर को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फरियादी महिला ने कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है।आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की जाए।