सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने गुजरात के श्रद्धालुओं को भोजन परोसा, यात्रियों ने सागर पुलिस की तारीफ की
मोतीनगर पुलिस को सूचना मिली कि गुजरात से प्रयागराज कुंभ गईं बस लौट रही जिसमे बस स्टॉफ द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने मोतीनगर के पास बस को रुकवाया इसी बीच पीछे से एक और बस आ रही थी जब दोनों बसों को चेक किया तो दोनों बसों के नंबर एक ही थे। दोनों बसों में महिला- पुरुष श्रद्धालु थे जिनकी मोती नगर पुलिस ने भोजन की व्यवस्था की।