सागर नगर: महाकुंभ से लौट रही दो बसों के एक ही नंबर पर मोतीनगर पुलिस ने की कार्रवाई
मोतीनगर पुलिस ने प्रयागराज कुंभ से लौट रहे दो बसों के एक ही नंबर होने के चलते रविवार को पकड़ा था। मोती नगर पुलिस ने दोनों बसों के कागजात की जांच की जिसमें एक बस के कागज व नंबर सही पाए गए जिसे छोड़ दिया गया है वहीं दूसरी बस जिसने धोखाधड़ी की उस बस मालिक पर वैधानिक कार्रवाई कर बस को जब्त किया गया है। बस के यात्रियों को दूसरी बस से भिजवाया है।