मोरवा: बनबीरा पंचायत में बिजली का ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी से लोग परेशान
हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत के वार्ड 2 में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर दम तोड़ दिया है। बताया जाता है कि ओवरलोड की वजह से विगत कई महीनो से लो वोल्टेज की समस्या थी ।समय पर इसका लोड कम नहीं किया गया जिसकी वजह से यह पूरी तरह जल गया ।अब भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।