समस्तीपुर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई ! 1837 लीटर विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त,
चालक गिरफ्तार.
समस्तीपुर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने रविवार सुबह दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक के समीप एक छह चक्का ट्रक को जब्त किया। ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 206 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 1837 लीटर बताई गई है।
इस कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के शेखपुरा अहीर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय सलाहुद्दीन के रूप में हुई है।
उत्पाद विभाग की टीम ने शराब और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आ सकती है।
#Samastipur #समस्तीपुर #शराबतस्करी #विदेशीशराब #उत्पादविभाग #दलसिंहसराय #डैनीचौक #BiharNews #SamastipurNews #LiquorSmuggling #BreakingNews #BiharPolice