टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक की गई आयोजित,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई।कलेक्टर श्री शर्मा ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में लम्बित शिकायतों का तत्काल निराकरण कराये जाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग सीएम हेल्पलाइन के निराकरण के लिये ग्रामों में शिविर लगाकर निराकरण कराना सुनिश्चित करें।इस दौरान कलेक्टर ने और भी संबंधित चर्चाएँ की और आवश्यक निर्देश दिये।