टीकमगढ़: भगत नगर कॉलोनी में नए ट्रांसफार्मर की मांग के संबंध में लोगों ने विद्युत विभाग कार्यालय में दिया आवेदन
भगत नगर कॉलोनी निवासी समस्त लोगों के द्वारा विद्युत विभाग कार्यालय टीकमगढ़ में एक आवेदन दिया गया। आवेदन में बताया कि पिछले चार-पांच माह से भगत नगर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है और केवल जलने जैसी समस्याओं का लोग सामना कर रहे हैं। बिजली की समस्या को लेकर भगत नगर कॉलोनी निवासी लोग बहुत परेशान है। आवेदन में भगत नगर कॉलोनी निवासी समस्त लोगों ने भगत नगर कॉलोनी में नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की है।