टीकमगढ़: बहादुरपुर गांव में एक महिला के साथ पति सहित परिवार के कुल 6 लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बहादुरपुर गाव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। बहादुरपुर गाव निवासी घायल महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके परिवार वाले आए दिन उसको परेशान करते रहते है।महिला ने बताया कि वह अपने खेत पर थी,तभी उसके पति करन सहित परिवार के कुल 6 लोगों ने वेवजह उसके साथ मारपीट कर दि।घायल महिला खुद ही जिला अस्पताल पहुची,जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।