टीकमगढ़: बम्होरी हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
बम्होरी हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया गया की खरोई गांव निवासी संदीप अहिरवार नाम का शख्स बाइक से पृथ्वीपुर से अपने गांव खरोई की ओर वापस जा रहा था, रास्ते में बम्होरी हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने अचानक उसकी बाइक के सामने बैल आ गया और बैल को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होने से शख्स बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।