टीकमगढ़: बिलारी गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के 5 लोग जिला अस्पताल में भर्ती व 2 झांसी रेफर
जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। रैकवार समाज के दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया।दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट की। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को सिर और हाथ पैर में चोटें आईं हैं। वही एक पक्ष जिला अस्पताल में भर्ती है दो को झांसी रेफर किया