टीकमगढ़: हीरानगर गांव में ₹35000 नहीं देने पर 3 लोगों के साथ परिवार के ही 5 लोगों ने की मारपीट, दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती
हीरानगर गांव में तीन लोगों के साथ मारपीट घटना को अंजाम दिया गया है।घायल मिथलेश नपित ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी ही परिवार के पांच लोगों ने ₹35000 न देने पर उसके और उसके बेटे बहू के साथ मारपीट की है। घटना में मिथलेश और उसके बेटे को गंभीर चोट आई है,जिनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना में एक महिला को मामूली चोटे आई हैं।