कनवास: दराघाटी में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 1 की मौत और 1 घायल
Kanwas, Kota | May 28, 2026 दराघाटी में रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार रात करीब 8:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर अचानक मिट्टी धंसने से दो लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जूनियर इंजीनियर प्रभात के रूप में हुई है, जबकि पंकज झा गम्भीर घायल हुए है जिन्हें कोटा रेफर किया गया है।