फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- सीएम नीतीश कुमार को तेजस्वी से सर्टिफिकेट लेने की ज़रूरत नहीं
Phulwari, Patna | Nov 12, 2024 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों को बढ़ाने में सीएम नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। इसे लेकर मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। सीएम नीतीश कुमार सर से लेकर पांव तक समाजवादी हैं।