फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में नर्सिंग की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या
Phulwari, Patna | Nov 12, 2024 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सोमवार की देर रात नर्सिंग की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। हालांकि यह घटना कितने बजे की है इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।