फुलवारी: RLJP कार्यालय खाली करते हुए पशुपति कुमार पारस ने AC, स्विच बोर्ड, नल और छत भी ले गए
Phulwari, Patna | Nov 11, 2024 पटना एयरपोर्ट के पास स्थित RLJP कार्यालय को खाली करने के आदेश के बाद सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कार्यालय को खाली कर दिया।लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि कार्यालय में लगे AC, स्विच बोर्ड और नल के साथ-साथ कमरे का छत भी गायब है।बताया जा रहा है कि अब यह कार्यालय केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी को अलॉट किया गयाहै