फुलवारी: फुलवारी शरीफ में मासूम गली में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन, बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण
Phulwari, Patna | Nov 10, 2024 काली पूजा के समापन के बाद अब धीरे-धीरे मां काली के प्रतिमा का विसर्जन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार रात करीब 8:00 बजे फुलवारी शरीफ के दरगाह रोड स्थित मासूम गली के मां काली के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पहले मां काली के प्रतिमा को नगर भ्रमण भी कराया गया। मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।