फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस कर रही जांच
Phulwari, Patna | Nov 11, 2024 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से गैंगरेप की वारदात की खबर सामने आई है। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे पीड़ित महिला ने फुलवारी शरीफ थाने में बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि यह वारदात दिवाली के दिन की ही है। महिला एक ऑटो में बैठी थी जिसमें पहले से दो लोग सवार थे। उन लोगों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया