फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों के बढ़ने का जिम्मेदार ठहराया
Phulwari, Patna | Nov 11, 2024 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी को बढ़ाने का काम बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने हीं किया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों को सीएम नीतीश कुमार ने हीं बढ़ावा दिया है।