बहादुरपुर: लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू, सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी शुरू
लहेरियासराय के लोहिया चौक से पंडा सराय रेलवे गुमटी तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क विस्तार, नाला और ब्रिज निर्माण की योजना के तहत अतिक्रमण हटाया जा रहा है। प्रशासन ने जमीन की नापी कर चिन्हांकन कर लिया है और लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने को कहा है। सोमवार से कार्रवाई शुरू होना था।