पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की गई।
पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
Chapra, Saran | Oct 21, 2026