दाउदनगर: महावर के पास लगी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
महावर के पास लगी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की प्रतिमा को बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बुधवार की सुबह जब 4:00 बजे जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्हें घटना का पता चला।लोजपा(आर)नेताओं और ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई।एसडीओ,एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने पहुंचकर जांच-पड़ताल किया।