दाउदनगर: दाउदनगर के 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा, एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने किया निरीक्षण
दाउदनगर के 19 परीक्षा केदो पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे दिन यानी मंगलवार को शांतिपूर्ण आयोजित की गई।परीक्षार्थियों ने अपने परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा दिया। मंगलवार को 10:30 से लेकर 12:30 तक दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद B.Ed कॉलेज,राष्ट्रीय इंटर स्कूल, बालिका इंटर स्कूल समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।