दाउदनगर: मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर पर मनाया गया अचला सप्तमी, श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति एवं संज्ञा समिति ने किया पूजा-अर्चना
मौलाबाग स्थित सूर्यमंदिर पर श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति एवं संज्ञा समिति के तत्वावधान में मंगलवार की दोपहर 12:00 से लेकर 2:00 बजे तक अचला सप्तमी मनाया गया। न्यास समिति के अध्यक्ष सहयोग मनोज कुमार,सचिव डॉक संजय कुमार सिंह संज्ञा समिति से जुड़े लोग उपस्थित थे। विधि विधान पूर्वक पूजा- अर्चना की गई ।आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किया गया। हवन किया गया।