फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी में आलू की उपज का सही दाम और संरक्षण की मांग को लेकर निकाली गई 'आलू किसान बचाओ यात्रा'
एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडियों में शुमार फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी के आलू किसान सही मूल्य नहीं मिलने से गहरे संकट में हैं। मंडी में आलू का उचित मूल्य न मिलने से नाराज किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। अपनी उपज का सही दाम और संरक्षण की मांग को लेकर 'आलू किसान बचाओ यात्रा' का आगाज किया गया है, जो फर्रुखाबाद से चलकर लखनऊ स्थित राजभवन तक पहुंचेगी