नानपारा: चीनी मिल नानपारा में गन्ना समितियों के चुनाव में वीरचंद निर्विरोध उपसभापति हुए निर्वाचित, एसडीएम रहे मौजूद
श्रावस्ती किसान सहकारी चीनीमिल की गन्ना समितियो के चुनाव मे वीर चन्द्र निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित। शनिवार को 3 बजे गन्ना समिति के उपसभापति चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडे ने बताया कि उपसभापति पद के मात्र एक नामांकन पत्र कुड़वा संचालक क्षेत्र के डायरेक्टर वीरचंद का प्राप्त हुआ था।