नानपारा: रामपुर गांव में सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान, कमांडेंट के निर्देशन में काफी लोग रहे मौजूद
शनिवार 2 बजे 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा रुपईडीहा क्षेत्र की रामपुर गांव में विशेष अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में गांव की ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों को स्वच्छता की साथ-साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य दैनिक जीवन में प्रयोग किए जाने वाले एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आवाहन किया।