नानपारा: इटहा विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाल विवाह रोकने हेतु कार्यक्रम का आयोजन, किया गया जागरूक
शनिवार को 3 बजे विकासखंड शिवपुर क्षेत्र के बाबा गुरुदेव बालिका इंटर कॉलेज इंटहा में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत बाल विवाह रोके जाने के संबंध में विशेष आयोजन कर बाल विवाह रोकने एवं चुनौतियों पर चर्चा परिचर्या का आयोजन किया गया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुशील साहू एवं विवेक तिवारी ने बाल विवाह के संबंध में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।